बिडौली में बार्डर पर रोके गए धान से भरे वाहन। किसान
बिडौली। हरियाणा सरकार ने यूपी से आने वाले धान पर रोक लगाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को भी यूपी के वाहनों को हरियाणा के करनाल में प्रवेश नहीं दिया। बृहस्पतिवार को भी अधिकांश किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लदा धान लेकर वापस लौट गए हैं, जबकि कुछ किसानों ने दूसरे रास्तों से हरियाणा की ओर निकलने का प्रयास किया।
हरियाणा सरकार ने यह रोक इसलिए लगाई क्योंकि हरियाणा की मंडियों में पहले से ही वहां के स्थानीय किसानों की फसल नहीं बिक पा रही थी। मंडियों में भीड़ और अव्यवस्था बढ़ने के चलते प्रशासन ने यूपी से धान लाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस फैसले के बाद यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर बिडौली के समीप मेरठ-करनाल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।
लगातार पांच दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और ट्रक बॉर्डर पर खड़े रहे। इस दौरान किसानों और ट्रक चालकों को भोजन-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ा। स्थिति को देखते हुए एक दिन यूपी पुलिस और हरियाणा पुलिस के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद अस्थायी रूप से धान की आवाजाही शुरू कराई गई लेकिन अगले ही दिन हरियाणा प्रशासन ने दोबारा रोक लगा दी, जिससे स्थिति फिर से वैसी ही हो गई। बृहस्पतिवार को कई किसान धान लेकर हरियाणा की तरफ जाना चाह रहे थे, जिन्हें पहले ही रोक दिया गया। किसानों ने कहा कि यूपी के धान पर हरियाणा में रोक हटनी चाहिए।
जोड़...देर रात फिर से रोके धान के वाहन, लगा जाम
फोटो
बिडौली।
यूपी-हरियाणा बार्डर पर बिडौली के पास देर रात फिर से धान के वाहन रोकने के कारण करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने यूपी से एक भी धान से भरा वाहन हरियाणा नहीं जाने दिया। किसानों, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।