फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सांसद इकरा हसन के नाम से फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सांसद इकरा हसन के नाम की एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और प्रेमानंद महाराज की फोटो पर टिप्पणी कर पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस मामले में सांसद के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दी गई तहरीर मेें बताया कि बुधवार को कैराना सांसद के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर एक भ्रामक वीडियो पोस्ट की गई। वीडियो में दो अलग-अलग क्लिप चलाई गई। ऊपर की क्लिप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छोटी सी क्लिप है। जिस पर दबंगई गुरु लिखा गया, जबकि नीचे धर्मगुरु प्रेमानंद महाराज की क्लिप है, जिस पर धर्मगुरु लिखा गया। फर्जी फेसबुक आईडी से शेयर की गई भ्रमित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद के प्रतिनिधि नदीम ने कोतवाली में सांसद के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर भ्रमित पोस्ट वायरल करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच साइबर सेल को भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व में भी सांसद ने की थी फेक आईडी की शिकायत
इससे पहलेभी सांसद के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल किया गया था। जनवरी 2025 में इकरा हसन ने डीसीपी को फर्जी फेसबुक अकाउंट के मामले में शिकायती पत्र दिया था। इसमें काफी संख्या में फर्जी फेसबुक अकाउंट की डिटेल भी दी गई थी। शिकायती पत्र में कहा गया था कि कुछ लोग उसके नाम के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इससे उसकी राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि धूमिल हो रही है। ऐसे अकाउंट को तत्काल बंद कराया जाए। इसके बावजूद भी सांसद फर्जी फेसबुक अकाउंट पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। अभी भी सांसद के नाम कई फेक एकाउंट चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें