फुरकान के यमुना में डूबने पर एकत्र भीड़ और मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : SHAMLI
चौसाना। कस्बा निवासी एक किसान यमुना नदी पार करते समय डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
चौसाना निवासी फुरकान और आरिफ पुत्र नूसा के खेत भड़ी यमुना क्षेत्र में पड़ते हैं। जहां जाने के लिए यमुना नदी को पार करना पड़ता है। रविवार दोपहर करीब दो बजे दोनों भाई खेत पर जा रहा था। नदी को पार करते समय फुरकान डूबने लगा। जिस पर आरिफ ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीणों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों में कोहराम मच गया और वह यमुना की ओर दौड़ पड़े। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई।
पुलिस और लेखपाल नगेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किसान को तलाश किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद फुरकान का कुछ पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक फुरकान की तलाश जारी थी। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।