शामली। चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रशासन ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ, आदर्श बूथ और दिव्यांग बूथ बनाए और इन बूथों पर मतदाताओं के लिए बेहतर व्यवस्था भी गई, इन्हें सजाया गया, पिंक बूथ पर विशेष तैयारी थी, लेकिन पिंक बूथ मतदान के मामले में पिछड़ गए। जिले में 70.17 फीसदी मतदान हुआ। लेकिन तीन पिंक बूथ पर अधिकतम मतदान 62.53 प्रतिशत रहा।
कैराना के प्राथमिक विद्यालय कदीम में बनाए गए पिंक बूथ पर बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। यहां 57.24 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि कैराना विधानसभा पहले चरण में सभी जिलों में 75.01 के साथ नंबर एक पर था। थानाभवन के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में बनाए गए पिंक बूथ पर 61.24 प्रतिशत मत पड़े। इन विशेष बूथों में सबसे अधिक वोट कैराना के जूनियर हाईस्कूल इस्सोपुर खुरगान में बनाए गए आदर्श बूथ पर पड़े। यहां 82.59 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। जबकि सबसे कम मतदान थानाभवन के चौधरी धीरज इंटर कॉलेज गढ़ी अब्दुल्ला खां में बनाए गए बूथ पर हुआ। यहां 53.79 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
ये है पिंक बूथ के आंकड़े
शामली- बूथ संख्या-48, वीवी इंटर कॉलेज, मतदान-62.53 प्रतिशत
कैराना- बूथ संख्या-319, प्राथमिक विद्यालय कदीम, मतदान-57.24 प्रतिशत
थानाभवन- बूथ संख्या-200, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज, मतदान-61.24 प्रतिशत
आदर्श बूथ के आंकड़े
शामली- बूथ संख्या-83, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, मतदान-70.20 प्रतिशत
कैराना- बूथ संख्या-208, जूनियर हाईस्कूल इस्सोपुर खुरगान, मतदान-82.59 प्रतिशत
थानाभवन- बूथ संख्या-61, लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल गढ़ीपुख्ता, मतदान-55.72 प्रतिशत
दिव्यांग बूथ के आंकड़े
शामली- बूथ संख्या-79, प्राथमिक विद्यालय रेलपार, मतदान-72.25 प्रतिशत
कैराना- बूथ संख्या-301, विजय पथिक महाविद्यालय, मतदान-71.66 प्रतिशत
थानाभवन- बूथ संख्या-19, चौधरी धीरज इंटर कॉलेज गढ़ी अब्दुल्ला खां, मतदान-53.79 प्रतिशत