फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी 12 बीघा गोभी की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने ट्रैक्टर चलाकर 12 बीघा पत्ता गोभी नष्ट की
विज्ञापन

थानाभवन। लॉकडाउन के चलते बाजार में मांग न होने के कारण गांव भैंसानी इस्लामपुर में किसान ने अपनी 12 बीघा पत्ता गोभी की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

फिलहाल देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन में भीड़ से बचाव के लिए सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों को होम डिलीवरी के लिए खुलने पर छूट दी है, जबकि इससे पहले ये पूरी तरह से बंद चल रहे थे। पत्ता गोभी की फसल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल फास्ट फूड के लिए इन्हीं प्रतिष्ठानों पर होता है। इनके बंद होने के कारण बाजार में पत्ता गोभी की मांग लगभग खत्म है। क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी गफ्फूर ने बताया कि उसने इस साल 12 बीघा खेत में पत्ता गोभी की फसल लगाई थी। उसने बृहस्पतिवार को अपनी फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। बताया कि इस साल उसका पत्ता गोभी में करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसान का कहना है कि वह शुक्रवार को एसडीएम से मिलकर मुआवजे की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें