फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंदरशाह और पंसारियान को मिली हॉट स्पॉट से मुक्ति, सील खुली

विज्ञापन
शामली में मौहल्ला कलन्दरशाह व पंसारियान हॉटस्पॉट खुलने के बाद बल्ली खोलते मजदूर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कलंदरशाह और पंसारियान को मिली हॉटस्पॉट से मुक्ति, सील खुली
विज्ञापन

शामली। प्रशासन ने शहर के हॉटस्पॉट कलंदरशाह और पंसारियान मोहल्लों को प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर हॉट स्पॉट से मुक्त कर दिया। पुलिस और नगर पालिका की टीमों ने वहां से बेरिकेडिंग आदि हटा दी हैं।
गौरतलब है कि चार मई को दोनों मोहल्ले से एक एक कोरोनो पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने इन दोनों मोहल्लों को हाटस्पॉट में मानते हुए सील कर दिया था। दोनों के 21 दिन पूरे होने के बाद उन्हें खोल दिया गया है। हालांकि इस मोहल्ले के पहले से ही क्वारंटीन किए गए व्यक्ति में बाद में भी कोरोना पॉजिटिव मिला था । बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे पुलिस और नगर पालिका टीम ने पहुंचकर वहां सील किए गए रास्तों से बेरिकेडिंग हटाई तो लोगों को राहत मिली। लोग काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के प्रवासी बने चिंता का सबब
जिले में अब तक पांच प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन की मुश्किलें बढ़ी हैं। हालांकि बहुत प्रवासियों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है, लेकिन महाराष्ट्र से आए प्रवासी चिंता की विषय बने हैं। दरअसल जिले में अब तक पांच प्रवासी श्रमिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी महाराष्ट्र से लौटने वाले हैं। जनपद में महाराष्ट्र से करीब 89 प्रवासी श्रमिक लौटे हैं, जो शामली के रहने वाले हैं। लिहाजा अब प्रशासन का फोकस महाराष्ट्र से लौटे प्रवासियों पर अधिक है। लगातार क्वारंटीन सेंटरों में ठहरे प्रवासियों के नमूने लिए जा रहे हैं। दरअसल स्वास्थ्य विभाग कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए।
24 प्रवासी श्रमिकों की रिपोर्ट नेगेटिव
कांधला। कस्बे में महाराष्ट्र से आए दो लोगों मे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद सील कर दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पूर्व में भी लिए गए सैंपल की संख्या को मिलाकार कांधला से 27 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी थी। चिकित्साधीक्षक कांधला ने बताया कि 25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दो लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। कसबे के लोगों ने अब तक की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद राहत की सांस ली है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस निगरानी कर रही है। मोहल्लेवासियों को जरूरत का सामान घरों पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
कलंदरशाह और पंसारियान मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के 21 दिन बाद इन्हें हॉटस्पॉट से मुक्त किया गया है। इन मोहल्ले के बाद में मिला एक पॉजिटिव युवक पहले से ही क्वारंटीन था। इसलिए पहले केस से ही इसके 21 दिन की अवधि मानी जाएगी।
जसजीत कौर, डीएम शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें