फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा मामला: किसान ने भैंसे पर जताई दावेदारी, डीएनए टेस्ट कराने की मांग, छह माह पहले हुआ था चोरी

Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
भैंसा -फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में करीब छह माह पहले चोरी हुए भैंसें को किसान ने तलाश करने का दावा किया है, लेकिन पेंच यहां उलझ गया कि जिसके यहां भैंसा मिला है, वह उसे अपना बता रहा है। पीड़ित किसान ने पुलिस अधिकारियों से भैंसें का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।
विज्ञापन


झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी किसान चंद्रपाल ने डीआईजी सहारनपुर व अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि उसका करीब छह माह पहले भैंसा चोरी हो गया था। उसने इसकी सूचना अहमदगढ़ पुलिस चौकी पर की थी।

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में आस्था को ठेस: प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में प्राचीन शिवलिंग से छेड़छाड़ लोगों में रोष
विज्ञापन


पुलिस उसके भैंसें को तलाश नहीं कर पाई। उसने अपने स्तर से भैंसें को तलाश किया। किसान का दावा है कि सहारनपुर जनपद के गांव बीनपुर निवासी एक किसान के यहां जो भैंसा है, वह उसका है। यह बात उसने पुलिस को बताई।





पुलिस ने पीड़ित के साथ भैंसें के बारे में जांच की, तो बीनपुर निवासी किसान ने बताया कि वह उसका भैंसा है। पीड़ित चंद्रपाल ने पुलिस अधिकारियों से असलियत का पता लगाने के लिए भैंसें और जिससे पैदा हुआ, उस भैंस का का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की पूरी जानकारी करने के लिए पीड़ित किसान चंद्रपाल को बुलवाया गया है। इसमें जो भी विधिक कार्रवाई होगी, वह कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें