फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शिक्षक महासंघ जनपद शामली के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने हाल ही में सरकार द्वारा विधानमंडल में पारित शिक्षा सेवा अधिकरण अधिनियम 2021 की प्रतियों को फाड़कर विरोध जताया।
विज्ञापन

सोमवार को शिक्षकों ने डीआईओस कार्यालय पर पहुंचे और धरना दिया। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने कहा कि विधानमंडल में पारित शिक्षा सेवा अधिकरण अधिनियम 2021 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अधिकारों का अतिक्रमण है, जो मूल अधिकारों का हनन करने वाला है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षा की दुर्दशा के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार को अब शिक्षकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवेंद्र कुमार ने कहा शिक्षक विरोधी फैसलों के कारण शिक्षक वर्ग में सरकार के खिलाफ रोष है। शिक्षकों ने विधानमंडल में पारित अधिनियम की प्रतियां फाड़कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर अमरपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, नीरज, मोहित, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें