फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: औद्योगिक नाले की फरीदाबाद की कंपनी ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
शामली पानीपत रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में नाले की सफाई करते कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले के उद्यमियों के सहयोग से पूर्वी यमुना नहर खंड खेड़ी पुल से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र तक 3.5 किमी नाले की फरीदाबाद की कंपनी की ओर से सफाई शुरू कर दी गई है। अगले सप्ताह में जाम नाले की सफाई कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उद्यमियों की मांग पर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए वर्ष 2014 मेें बंद नाले का निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। जिससे 3.5 किमी लंबाई नाले का निर्माण कराया गया। पिछले कई सालों से नाला चौक जाने से औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव हो रहा है। हालांकि शामली के उद्यमियों की ओर से खुला नाला बनाए जाने की माग की जा रही है।
डीएम कई विभागों के अधिकारियों से जाम नाले का स्थलीय निरीक्षण कराकर रिपोर्ट मंगा चुके हैं। दूसरी ओर आईआईए और साईमा के सहयोग से बंद नाले की सफाई कराने के लिए फरीदाबाद की कंपनी से अनुबंध किया है। साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि एक सप्ताह में चौक नाले की सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें