फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सर्पदंश पीड़ितों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन, बची जान

Tue, 11 Aug 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों को घर पर ही सांप ने डस लिया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने एंटीस्नेक वेनम देकर उपचार किया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी मीना (60) सोमवार सुबह करीब छह बजे घर में सफाई के लिए आंगन में रखी झाड़ू उठा रही थी। झाड़ू के नीचे छिपे सर्प ने उनके हाथ की अंगुली में काट लिया। महिला ने परिजनों को सर्पदंश की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किसी झाड़फूंक में न पड़कर सीधे जिला अस्पताल में सुबह करीब सात बजे पहुंचे। इमरजेंसी में सर्पदंश पीड़िता का चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया और एंटीस्नेक वेनम दिया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है।
इससे पहले रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे कांधला क्षेत्र के गांव मीमला निवासी सर्पदंश पीड़ित मांगेराम (50) को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मांगेराम रात में घर में चारपाई पर सो रहे थे। उसी समय पैर में सर्प ने डस लिया। परिजन सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें एंटीस्नेक वेनम देकर उपचार किया। उपचार के बाद हालत में सुधार आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि सर्पदंश होने पर झाड़फूंक में समय न गवाएं। सर्पदंश पीड़ित को लेकर सीधे सरकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटीस्नेक वेनम उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें