फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन करने वाला व्यापारी परिवार लौटा

Tue, 04 Apr 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना । रंगदारी की धमकी के चलते दो साल पूर्व कैराना से पलायन कर देहरादून गया व्यापारी का परिवार कैराना लौट आया है। व्यापारी ने स्कूल में बच्चों का एडमिशन करा दिया है। अब देखना यह होगा कि पलायन करने वाले अन्य व्यापारी भी कब कैराना का रुख करेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, बीते साल जून माह में भाजपा सांसद हुुकुम सिंह ने कैराना से 346 हिंदू परिवारों के पलायन की सूची जारी की थी। भाजपा ने तत्कालीन सपा सरकार की खराब नीतियों के कारण बढ़ते अपराध की वजह से पलायन बताया था। साथ ही भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कैराना से पलायन नहीं होने दिया जाएगा और पलायन करने वाले व्यापारियों को वापस कैराना बुलाया जाएगा। 

वहीं, दो साल पूर्व कैराना में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सैनेट्री की दुकान करने वाले व्यापारी को उसके ही  नौकर ने कुख्यात बदमाश मुकीम काला के नाम से रंगदारी की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


कुछ ही दिन बाद पुलिस ने व्यापारी के नौकर को रगंदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बावजूद दहशत के चलते व्यापारी ने अपने परिवार के साथ कैराना से पलायन कर दिया था और देहरादून जाकर बस गया था। वह व्यापारी दो दिन पूर्व ही कैराना लौट आया है। 
विज्ञापन

व्यापारी के भाई ने बताया कि उसके भाई ने बच्चों का एडमिशन कैराना के स्कूल में करा दिया है। उसका भाई अब कैराना में ही परिवार  के साथ रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें