फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भेज दिए नकली नोट, मुकदमा दर्ज

Wed, 29 May 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली के पंजाब नेशनल बैंक शाखा से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कानपुर शाखा को नकली नोट भेजे गए थे। अब आरबीआई से पत्र आने के बाद कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जाली नोट में शामली का नाम सामने आया है। पिछले साल पंजाब नेशनल बैंक शाखा शामली के द्वारा करेंसी शाखा के माध्यम से कानपुर शाखा में दो हजार के जाली नोट भेजे गए थे। इसमें अब संज्ञान लेकर यूपी के आरबीआई शाखा के एमडी आईएएस गहलोत के द्वारा शिकायत पत्र देने के बाद शामली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें बताया गया कि दिसंबर महीने की 30 तारीख को भेजी गई रकम में 2 हजार के 7 नोट नकली थे, जिनकी टोटल 14 हजार रकम बनती है। अब पुलिस जांच में जुटी है कि जिले की किस शाखा से ये जाली नोट जमा किए गए और किस शाखा के माध्यम से करेंसी चेस्ट शाखा के द्वारा आरबीआई शाखा कानपुर में जमा किए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद ही नकली नोट भेजने वालों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें