फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कैराना पुलिस के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

विज्ञापन
फेसबुक पर बनाया गया फर्जी अकाउंट का स्क्रीन शार्ट
विज्ञापन
कैराना। साइबर के शातिरों ने कैराना पुलिस के नाम से ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया गया। अकाउंट को पुलिस सेवा संगठन कैराना के नाम से बनाया गया है। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फेसबुक पर साइबर ठगों द्वारा पुलिस सेवा संगठन कैराना नाम से फर्जी अकाउंट बनाए जाने की जानकारी पुपुलिस को मिली। इस अकाउंट पर लगभग 75 हजार फॉलोवर्स भी जुड़े हैं।
जिस प्रकार अकाउंट का नाम रखा गया है, उससे संभावना है कि ठगों द्वारा लोगों से ठगी किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर ठगी की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अकरम चौहान द्वारा फर्जी अकाउंट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उनका यह भी कहना है कि पुलिस के नाम से चलाए जा रहे इस अकाउंट से अश्लीलता फैलाने का काम किया जा रहा है। इस मामले पर एसपी रामसेवक गौतम ने साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें