फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा कंपनी के नमक के नकली 325 पैकेट पकड़े

विज्ञापन
कैराना में नकली नमक के बिकने की सूचना पर छापा मारती दिल्ली से आई कंपनी की टीम व स्थानीय पुलिस। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। टाटा कंज्यूमर्स के प्रतिनिधि ने स्थानीय पुलिस के साथ कस्बे के एक प्रोविजन स्टोर पर छापा मार कर 325 नकली रैपर के टाटा नमक के पैकेट पकड़े। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। मामले में टाटा कंज्यूमर्स के प्रतिनिधि ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली से टाटा कंज्यूमर्स के अधिकृत प्रतिनिधि मौहम्मद तौकीर चौधरी अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस बल को साथ लेकर पानीपत रोड पर एक प्रोविजन स्टोर पर छापा मारा। टीम ने दुकान के अंदर से 325 टाटा नमक के पैकेट बरामद किए। नमक के पैकेट असली पैकट जैसे दिख रहे थे, लेकिन जांच के दौरान सभी पैकेट नकली पाए गए। जिसके बाद टीम ने नमक के पैकेट सील करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। टाटा कंज्यूमर्स के अधिकृत प्रतिनिधि मोहम्मद तौकीर चौधरी ने बताया कि काफी दिनों से कंपनी का नकली नमक बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। पहले कंपनी ने सर्वे कराया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। अभी जानकारी की जा रही है कि आरोपी ने नमक कहां से लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें