फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में फायका और निबंध में उजमा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ऑनलाइन पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता कराई गईं।
विज्ञापन

प्राचार्या और कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीरज रानी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर फायका प्रवीण, द्वितीय स्थान पर मुस्कान सैनी और तृतीय स्थान पर संयुक्त रुप से आकीफा व हिमांशी रहीं। निबंध प्रतियोगिता में उजमा परवीन प्रथम रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न छात्र छात्राओं तरन्नुम, रोहित वर्मा, फायका परवीन, प्रियांशु चौधरी, मुस्कान सैनी, राखी मौर्या, हिमांशी आदि ने प्रतिभाग करते हुए देश की एकता अखंडता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज रानी ने कहा कि किसी भी देश का आधार उस की एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्र धार थे। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार को प्राचार्या डॉक्टर नीरज रानी के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में अश्विनी कुमार, विपिन मौर्य, सचिन गुप्ता, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें