फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा

Sun, 27 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खेड़ीकरमू बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर बदलवाने पहुंचे मंगलौरा के ग्रामीणों से सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही भाकियू कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।  कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शनिवार को गांव मंगलौरा में ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसे जमा कराकर किसान दूसरा ट्रांसफार्मर लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद स्टोर कीपर ने किसानों से सुविधा शुल्क की मांग कर दी। जिससे किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में सूचना मिलते ही भाकियू कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिससे ओर भी हंगामा बढ़ गया। हंगामा होते देख विद्युत निगम कर्मियों ने पुलिस को सूचना कर दी।

जिस पर कोतवाली पुलिस पहुंची। इस दौरान स्टोर कीपर ने उल्टा किसानों पर ही जबरन ट्रांसफार्मर उठाने का आरोप लगा दिया। जिससे किसान भड़क उठे, जिस पर काफी देर तक हुए हंगामा होता रहा। इस दौरान किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। काफी देर बाद में आला अधिकारियों से किसानों की वार्ता हुई और कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान भाकियू के विनोद निर्वाल ने कहा कि विद्युत निगम में किसानों का शोषण हो रहा है। चेतावनी दी कि उत्पीड़न बंद नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सचिन, सुनील, पुष्पेंद्र, अजय पंवार, सुदेश निर्वाल, रविंद्र, बबलू, सुभाष, निर्दोष कुमार, मनोज, मैनपाल, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें