फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राहत पैकेज मिलने तक संघर्ष जारी रखने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने कोरोना संकटकाल में लगे लॉक डाउन में पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी न करने पर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुभाष चौक स्थित मुख्यालय में आयाजित बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि सरकार व्यापारियों की उपेक्षा कर रही है। व्यापारी जीएसटी व अन्य सभी कर देकर सरकार के खजाने भर रहा है। गत वर्ष कोरोना संकटकाल में लॉक डाउन में छह माह तक व्यापार प्रभावित हुआ। तक 50 प्रतिशत व्यापारी अपने व्यापार शुरू भी नहीं कर पाए हैं। व्यापारी घाटे में चल रहे हैं। व्यापारियों की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने हेतु आर्थिक राहत पैकेज दिया जाना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारी पिछले एक साल से आर्थिक राहत पैकेज दिए जाने की मांग कर रहे है। मगर सरकार ने किसी राहत की घोषणा नहीं की है। देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाकर ही व्यापार करने तथा मास्क लगे ग्राहक को ही सामान बेचने का सुझाव दिया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, राम कुमार राय, अनिल बंसल, राजेश जैन, शिवांग गर्ग, सुखपाल जांगिड़, राजीव गर्ग, संजय बंसल, नरेश चंद्र, महेश धीमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें