फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत पर 15 साल बाद पैरोल पर लौटा शमशेर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। हत्या के मामले में 15 साल से जेल में बंद शमशेर सिंह अपनी मां के निधन पर पेरोल पर पहली बार अपने घर आया। मां की अंत्येष्टि के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। इस दौरान शमशेर को देखकर उसके बच्चों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला हकीमान निवासी शमशेर हत्या के मामले में 15 सालों से जेल में बंद है। शमशेर की मां छोटो का बुधवार को निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को मां के अंतिम संस्कार के लिए शमशेर को छह घंटे की पेरोल मिली। पुलिस की निगरानी में शमशेर अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ व अंतिम संस्कार किया। छह घंटों की पेरोल के समय के भीतर शमशेर को वापस जेल के लिए ले जाया गया। शमशेर की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। वर्षों बाद अपने पिता को देख बच्चों की आंखें नम हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें