फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किला प्रकरण में रिपोर्ट लंबित रखने पर रोष जताया

विज्ञापन
जलालाबाद में बैठक करते मनहार खेड़ा दुर्ग कल्याण समिति के सदस्य। सौजन्य: सदस्य।
विज्ञापन
शामली। मनहार खेड़ा दुर्ग कल्याण समिति की बैठक जलालाबाद के मीठी कुई मंदिर में हुई। इसमें जलालाबाद किले की रिपोर्ट प्रशासन द्वारा करीब चार माह से लंबित रखने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

समिति के भानू प्रताप का कहना है कि मनहारखेड़ा में हिंदुओं की अस्थियां दबी हैं। किले को लेकर चार माह से रिपोर्ट तैयार करने की बात प्रशासनिक अधिकारी कह रहे हैं लेकिन आज तक रिपोर्ट तैयार नहीं की गई।
यदि जल्द रिपोर्ट पुरातत्व विभाग को नहीं भेजी तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह तथा संचालन प्रदीप पुंडीर ने किया। बैठक में गगन सैनी , दीपक पाल, प्रशांत, विक्रांत पुंडीर, राकेश पुंडीर सहित अनेक अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। जिलाधिकारी अरविंद चौहान का कहना है कि किले के संबंध में रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें