फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर कार-बाइक की भिडं़त में महिला और दामाद की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला(शामली)। कांधला क्षेत्र के शामली-दिल्ली हाईवे पर एलम बाइपास के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एलम निवासी महिला बबीता और उसके मुजफ्फरनगर के जसोई निवासी दामाद दीपक की मौत हो गई। कार सवार मां-बेटा भी घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बा एलम के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी 40 वर्षीय बबीता पत्नी रमेश अपने दामाद जनपद मुजफ्फरनगर के गांव जसोई निवासी 25 वर्षीय दीपक के साथ रविवार शाम छह बजे खरीदारी करने एलम से कांधला आ रही थी। बबीता के भतीजे बिट्टू ने बताया कि एलम बाइपास के निकट शामली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
जिसमें बबीता व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान कार चालक सहारनपुर निवासी शुभम व उसकी मां ज्योति भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दीपक को हायर सेंटर रेफर को दिया जबकि बबीता को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार दीपक की शामली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। दीपक चंडीगढ़ में सैलून की दुकान करता था। घायल ज्योति व बेटे शुभम को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार सवार चालक शुभम ने बताया कि वह जनपद सहारनपुर के बेहट रोड के रहने वाले रहने वाले हैं। वह अपनी मां ज्योति के साथ कार से बड़ौत जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें