फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रदर्शनी में ‘पलंगतोड़’ मिठाई का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में शनिवार से शुरू हुई एसएमई सेमिनार एवं प्रदर्शनी में कैराना की प्रसिद्ध ‘पलंगतोड़’ मिठाई आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कैराना निवासी व्यापारी राकेश गर्ग ने प्रदर्शनी में पलंगतोड़ मिठाई का स्टॉल लगाया है, जिसे आगंतुकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

29 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में प्रदेश के 75 जिलों से उद्यमी और व्यापारी शामिल हुए हैं। ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ योजना के तहत विभिन्न जिलों के पारंपरिक व्यंजनों और उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। शामली जनपद से गुड़ और मावा से तैयार होने वाली प्रसिद्ध पलंगतोड़ मिठाई को इस योजना में शामिल किया गया है।
करीब 60 वर्षों से कैराना की पहचान बनी पलंगतोड़ मिठाई के विक्रेता राकेश गर्ग का चयन जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से किया गया। पहले यह आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे नोएडा स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रितिका गुप्ता ने बताया कि ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ योजना के तहत राकेश गर्ग नोएडा में आयोजित एसएमई प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं। प्रदर्शनी में पलंगतोड़ मिठाई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने की मिठाई की प्रशंसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। 60 साल पहले कैराना के व्यापारी साधुराम ने पलंगतोड़ मिठाई बनाने का काम शुरू किया था। मावा, चीनी को भूनकर सोडा का प्रयोग करके तैयार किया जाता है। बाद में मिठाई के पीस काटकर कागज के डिब्बों में पैकिंग करके बिक्री की जा रही है। कैराना के व्यापारी राकेश गर्ग ने बताया कि नोएडा एमएसएमई सेमिनार में पलंगतोड़ मिठाई 600 रुपये किलो बिक्री की जा रही है।
राकेश गर्ग ने बताया कि उनके बाबा साधुराम ने कैराना में पलंगतोड़ मिठाई का काम 60 साल पहले शुरू किया था। वह अपने बाबा के पैतृक कार्य का आगे बढ़ा रहे हैं। नोएडा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके मिठाई के स्टॉल का निरीक्षण किया। बाद में मंच में उनके उत्पाद की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें