फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के पानी को साफ करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले के पानी को साफ करने की कवायद शुरू
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका ने मुख्य नाले के गंदे पानी को कूड़ा कचरा रहित और साफ करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पालिका ने मुख्य नाले पर तीन स्थानों पर एमएस जाल और फिटोरेमिडेशन पॉण्ड (तालाब) बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए पालिका ने 43.26 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
शहर के बीच से गुजरने वाला मुख्य नाला नवीन मंडी के से नगर क्षेत्र से शुरू होकर गांव खेड़ीकरमू होते हुए आगे कृष्णा नदी में मिलता है। एनजीटी के निर्देश हैं कि नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए उसमें गंदा प्रदूषित पानी न डाला जाए। इस मुख्य नाले में शहर का गंदा पानी और कूड़ा कचरा बहता रहता है। एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार नगरपालिका शामली ने मुख्य नाले के पानी को साफ करने की कवायद शुरू की है। 15वें वित्त आयोग के तहत मिले बजट में 43.26 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्य नाले के पानी को साफ करने का तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत मुख्य नाले पर तीन स्थानों पर लोहे का जाल लगाया जाएगा, जो कूड़ा कचरे को आगे बहने से रोकेगा। इसमें प्रत्येक जाल की अनुमानित लागत 36 हजार रुपये का प्रस्ताव है। इसके अलावा तीन स्थानों पर मुख्य नाले के ऊपर फिटोरेमिडेशन पाण्ड बनाने की योजना है। तीनों स्थानों पर पाण्ड की अनुमानित लागत 42 लाख 18 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस तरह से नाले के पानी को साफ करने के लिए इस योजना के तहत कुल 43 लाख 26 हजार रुपये का प्रस्ताव है। यह प्रस्ताव एडीएम वित्त एवं राजस्व को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पास होने पर पालिका इस योजना पर काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है फिटोरेमिडेशन पाण्ड
नगरपालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य नाले के बराबर में खाली जगह न होने के कारण तीन स्थानों पर नाले के ऊपर तालाब बनाया जाएगा। इस तालाब में पंप के द्वारा नाले के गंदे पानी को भरा जाएगा। उसमें केमिकल आदि डालकर उसे साफ करने के बाद छोड़ा जाएगा। इस तरह से मुख्य नाले पर तीन जगह पॉण्ड में यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पॉण्ड के लिए अभी स्थान का चयन नहीं हुआ है जबकि लोहे के जाल के लिए मुख्य नाले पर मुंडेट से ढेवा पुल के मध्य, ढेवहा पुल से बड़ी आल पुल के मध्य, दयानंद नगर में देशभक्त इंटर कालेज के पीछे स्थान चिह्नित किए गए हैं।
कोट
मुख्य नाले को पानी को साफ करने के लिए तीन स्थानों पर लोहे के जाल लगाने और फिटोरेमिडेशन पाण्ड बनाने की योजना है। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
- अंजना बंसल, चेयरपर्सन नगरपालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें