शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
गोआश्रय स्थलों में भूसे चारे की हो व्यवस्था
शामली। डीएम ने ब्लाक एवं जिला स्तरीय अफसरों की बैठक लेकर कहा कि बारिश शुरू हो गई है, इसलिए प्रत्येक गो आश्रय स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से भी कार्य होना है। उसको तत्काल प्रभाव से पूर्ण करा लें, ताकि आश्रय स्थल में रखे गए गोवंश को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने विकासखंड वार अस्थाई गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के रखरखाव एवं उनके भूसे चारे आदि के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि बारिश शुरू हो गई है, इसलिए प्रत्येक गो आश्रय स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कार्य होना है। उसको तत्काल प्रभाव से पूर्ण करा ले, ताकि आश्रय स्थल में रखे गए गोवंश को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिए सचिवों एवं प्रधानों को लेकर संयुक्त रुप से गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण जरूर कर लें। आश्रय स्थल पर तारबंदी भूसे गोदाम भूसे के रखरखाव पानी निकासी, लाइट आदि की व्यवस्था को दुरुस्त कर ले। प्रत्येक आश्रय स्थल पर चौकीदार आवश्यक रूप से रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सभी एसडीएम, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी यशवंत सिंह सहित समस्त खंड विकास अधिकारी पशु चिकित्सा अधिकारी एवं आदि उपस्थित रहे।