फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फोन के ज्यादा इस्तेमाल से बन रही बहरेपन की समस्या

Sat, 19 Sep 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल अब लोगों के कानों पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में कान में सनसनाहट, आवाज कम सुनाई देने और कान में भारीपन की शिकायतें लेकर रोजाना 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ (ईएनटी सर्जन) डॉ. प्रवीण त्यागी ने बताया कि मोबाइल फोन पर लंबे समय तक बातचीत के दौरान उसे कान से सटाकर रखने और तेज आवाज में सुनने की आदत से कानों पर अनावश्यक ध्वनि दबाव पड़ सकता है।
लगातार तेज आवाज के संपर्क में रहने और ईयरफोन का अधिक इस्तेमाल करने से सुनने की क्षमता प्रभावित होने का खतरा रहता है। बताया कि ओपीडी में आने वाले ऐसे मरीजों में ज्यादातर की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कान में इस तरह की समस्या होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार परेशानी रहने पर ईएनटी विशेषज्ञ से जांच और परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें