शिविर में मरीजों की जांच की
शामली। पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट की ओर से निशुल्क चिकित्सा कैंप में डॉ. समंत दर्श ने मानसिक रोग, नशा मुक्ति, गुप्त रोग, उदासीन मरीजों का उपचार किया गया, उन्हें सलाह दी गई।
सोमवार को करनाल रोड स्थित संवेदना हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में डॉ. समंत दर्श ने मानसिक रोग, नशा मुक्ति, मनोरोग आदि के मरीजों का उपचार किया गया। सभी बीमारियों बचाव के लिए इलाज किया। इस मौके पर पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट की संस्थापिका डॉ. प्रियंवदा तोमर, संस्थापक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 550 चिकित्सा कैंप जरूरतमंदों के लिए लगाए गए। अब नशा मुक्ति को दूर करने के लिए चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल गुप्ता, सचिव मनोज शर्मा, अशोक मित्तल, कोषाध्यक्ष डॉ. अर्जुन वर्मा, राकेश, कृष्ण गोपाल, नवीन अग्रवाल, गौरव गोयल, डॉ. केपी पंवार, रवि संगल आदि मौजूद रहे।