फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पांच अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के भरे जा सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Tue, 22 Jul 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के संस्थागत छात्रों को आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त तक की गई है।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान द्वारा एकमुश्त परीक्षा शुल्क का भुगतान कोषागार के माध्यम से 10 अगस्त तक किया जा सकेगा। इसे लेकर डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर 16 अगस्त तक अपलोड किया जा सकेगा। 10 अगस्त के बाद प्रति छात्र सौ रुपये विलंब शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया 16 अगस्त तक चलेगी। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना 16 अगस्त की रात 12 बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड की जा सकेगी।
इसके बाद 21 से 31 अगस्त के बीच वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण की चेकलिस्ट संस्था के प्रधान द्वारा उनके विवरण की जांच की जाएगी। बताया गया कि एक से 10 सितंबर के बीच अपलोड किए गए विवरणों की जांच के बाद किसी प्रकार का संसोधन होने पर संस्था के प्रधान द्वारा पुन: वेबसाइट पर संसोधित कर अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें