शामली कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
शामली । जिले के पूर्व सैनिकों ने सीएम के नाम ज्ञापन डीएम सुजीत कुमार को दिया। उन्होंने आरक्षण और प्राथमिकता के आधार एडमिट कार्ड जारी किए जाने व उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरियों में भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण व प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दिलाने की मांग की है।
शुक्रवार को जिले के भूतपूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम एक ज्ञापन डीएम सुजीत कुमार को देकर अवगत कराया कि जिले के भूतपूर्व सैनिक का 18-19 वर्षो तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत का आरक्षण है। जिसके तहत पूर्व सैनिक आवेदन कर नौकरी पा सकते है।
सीपीओ, आईबी, पीआरबी, रेलवे आदि में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर एडमिट कार्ड जारी किए गए है, किंतु पूूर्व सैनिकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकाले गए यूपी पुलिस की परीक्षा में आवेदन करने के बाद उन्हीं शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर एडमिट कार्ड जारी नहीं किए हैं। सतेंद्र कुमार, विश्वेंद्र सिंह, विनय कुमार शर्मा, केपी सिंह, नरेंद्र सिंह, विवेक देशवाल, विशाल चौधरी मौजूद रहे।