फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया

Sun, 05 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारियाें और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का तीन दिवसीय  प्रशिक्षण शुरू हो गया। दो पालियों में ईवीएम के प्रयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। मॉक पोल और ईवीएम को सील करने और खराब होेने पर उसकी सूचना देने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक, डीएम, एसडीएम और आरओ ने प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शनिवार को वीवी इंटर कालेज में सुबह दस से लेकर दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मचारियों को समय पर मतदान कराने, गैरहाजिर मतदान कर्मचारियों पर नजर रखने, मतदान के दिन ईवीएम के प्रशिक्षण और तकनीक की जानकारी दी गई। इस मौके पर डीएम सुजीत कुमार,  सीडीओ यशु रूस्तगी, डीडीओ  बलराम कुमार, ग्राम्य विकास  विभाग के  परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें