फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोई चर्चा में था मशगूल

विज्ञापन
शामली कैराना बस अडडे पर अखबार पढते हिन्दू मुस्लिम लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हर कोई चर्चा में था मशगूल
विज्ञापन

शामली। रविवार को शहर के चौराहों, सैलून ,चाय और पान की दुकानों पर हर कोई अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा कर रहा था। सबकी जुबां पर यही बात थी कि चलो शुक्र है सब कुछ शांति से निपट गया।
विज्ञापन

शनिवार को मुस्लिम बहुल फव्वारा चौक पर एक पान के खोखे के पास चार-पांच लोग अखबार पढ़ने में व्यस्त थे। इनमें दोनों वर्गों के लोग थे। अयोध्या फैसले की भी चर्चा चल रही थी। हर कोई कह रहा था कि फैसला कुछ भी रहा हो, पर शुक्र है कि सब कुछ शांति से निपट गया। युवक नसीम ने कहा कि फैसला चाहे कुछ भी रहा हो, लेकिन उन्हें खुशी इस बात की है कि हमारा शहर शांत रहा। लोई गांव निवासी यासीन का कहना था कि फैसला आने से पहले मन में अजीब सी दहशत थी, लेकिन अल्लाह का शुक्र था कि कुछ नहीं हुआ। सबने भाईचारा बनाए रखे। पुलिस भी खूब थी। शहर के भिक्की मोड पर एक कंन्फेक्शनरी की दुकान पर चर्चा कर रहे दीपक गुप्ता का कहना था कि फैसले से पहले जब स्कूलों में छुट्टी की गई तो उन्हें थोड़ी चिंता हुई कि पता नहीं क्या होगा । कैराना को लेकर सबकी चिंता थी, लेकिन वहां के लोगों ने भी समझदारी और भाईचारा बनाए रखा। शहर के कलंदरशाह मोहल्ले ,रेलवे स्टेशन आदि कई जगहों पर लोगों में यही चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें