फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद यात्रा में हर कोई करे भागीदारी : जसवंत सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका परिषद, शामली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि सरदार पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में याद किया जाता है। स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने में उनका अमूल्य योगदान रहा है। मंत्री ने कहा कि यह अवसर सरदार पटेल के कार्यों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का है ताकि युवा वर्ग देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रेरित हो। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक, पुनीत द्विवेदी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें