फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल तीन माह बाद भी 400 केवी बंतीखेडा बिजलीघर परियोजना है अधूरी

विज्ञापन
शामली के गांव बंतीखेड़ा में निर्माणाधीन बिजलीघर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। तीन साल तीन माह बाद भी 738.61 करोड़ की लागत से बंतीखेडा गांव में मुख्यमंत्री की घोषणा वाली 400 केवी बिजलीघर की महत्वपूर्ण परियोजना पूरी नहीं हो पाई है। विद्युत विभाग की इस महत्वपूर्ण परियोजना अगले तीन माह यानि 30 जून तक पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा वाली परियोजनाओं में जिले में 400 केवी बंतीखेड़ा बिजलीघर 17 मई 2018 को स्वीकृत किया गया था। 738.71 करोड़ की इस परियोजना में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 310 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करते हुए नोएड़ा की बीएचईएल कंपनी को कार्यदायी संस्था नामित किया था। पारेषण लाइन की जिम्मेदारी कोलकाता की सिंपलेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दी थी। एक जनवरी 2019 को निर्माण एजेंसी ने जिले में 400 बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू किया था। 10 मार्च 2019 को प्रदेश के तत्कालीन गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने आधारशिला रखी थी। 400 केवी बिजलीघर की परियोजना में 500 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर और 200-200 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित होने थे। 240 किमी लंबाई की विद्युत लाइन अलीगढ़ से खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ होते हुए शामली तक बिछाने और भवन निर्माण कार्य शामिल किया गया था। शासन ने परियोजना को पूरा करने के लिए पहले गत 31 दिसंबर 2020 की तिथि का लक्ष्य निर्धारित कियाथा। तीन साल तीन माह में 400 केवी बिजलीघर का भवन निर्माण कार्य ही पूरा हुआ है। संवाद
500 एमवीए का ट्रांसफार्मर आएगा, 140 किमी बिछेगी लाइन
बिजलीघर तीन साल तीन माह में 310 करोड़ की धनराशि खर्च हो चुकी है। कुल 83.33 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि अलीगढ़ से लेकर शामली के बीच 100 किमी विद्युत लाइन तैयार हुई है। अभी 140 किमी लाइन बिछाने का काम बाकी है। 500 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर भी आना है। आगामी 30 जून तक 400 केवी बिजलीघर का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

तीन जिलों के पांच बिजलीघर जुड़ेंगे
400 केवी का बंतीखेडा बिजलीघर का निर्माण होने से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। बंतीखेड़ा बिजलीघर से पांच बिजलीघरों को आपूर्ति की जाएगी। पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 738.61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले बंतीखेडा बिजली घर से 220 केवी शामली से ननौता, 220 केवी शामली से बधाई कलां, 132 केवी शामली से कनियान, 132 केवी शामली से बुढाना और खरड़ और 132 केवी शामली थानाभवन और जलालपुर बिजलीघरों को जोड़ा जाएगा। 400 केवी का बंतीखेड़ा बिजलीघर का निर्माण होने से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें