फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 100 दिन बाद भी किसानों की मांग जस की तस, सुनवाई नहीं

Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव भाजू में धरने पर बैठे किसान । संवाद
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भाजू गांव में कट की मांग को लेकर चले आ रहे किसानों के धरने को रविवार को 100 दिन पूरे हो रहे हैं। मगर किसानों की मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

दिल्ली- देहरादून हाईवे पर भाजू कट की मांग को लेकर भाकियू और किसानों द्वारा धरना सात सितंबर से दिया जा रहा है। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की पांच बार भाजू में महापंचायत हो चुकी है। राकेश टिकैत की अगुवाई में तत्कालीन डीएम जसजीत कौर, एडीएम अरविंद कुमार, मौजूदा एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम और प्राधिकरण के परियोजना निदेशक संजय कुमार मिश्रा के साथ तीन बार वार्ता हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से हाईवे पर निर्माण का काम रुकवा दिया गया है। किसानों का बेमियादी धरना चल रहा है। रविवार को बेमियादी धरने का 100 वां दिन पूरा होगा।
कट को लेकर मंसूरपुर से से शुरू हुई पदयात्रा के बाद भाजू में हुई पंचायत में चौधरी नरेश टिकैत ने आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी थी।
एसडीएम सदर हामिद हुसैन ने धरना स्थल पर भाकियू को एक समिति गठित करके प्रशासन से वार्ता का निमंत्रण दिया था। शामली जिले के दौरे पर परआए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली के चेयरमैन संतोष यादव ने कहा था कि कट का निस्तारण डीएम करेंगे। डीएम शामली अरविंद चौहान ने भाजू कट के समाधान के लिए किसानों को वार्ता नहीं बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें