फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बिना पालिका कार्यालय में नहीं मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका शामली में थर्मल स्क्रीनिंग के बिना अब कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। पालिका ने कार्यालय के बाहर हेल्प डेस्क शुरू की है, जहां कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर मशीन भी लगाई गई है।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कार्यालय के गेट पर हेल्प डेस्क शुरू की गई है। इसमें पालिका कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। पालिका कर्मचारी कार्यालय में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सोमीटर मशीन से जांच करेंगे। इसके साथ ही सैनिटाइजर मशीन से हाथ साफ कराएं जाएंगे। इसके साथ ही पालिका कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रजिस्टर में एंट्री की जाएगी। इसके बाद कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि पालिका कार्यालय में आने वाले लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रखने और फेस मास्क लगाने की अपील की, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें