फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सहारनपुर में जीएसटी के अधिकारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाएंगे उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में शामली के उद्यमी शनिवार को सहारनपुर में होने वाली मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान शामली के उद्यमियों पर जीएसटी एसआईबी अफसरों द्वारा छापे की आड़ में अवैध धनराशि वसूलने और उत्पीड़न का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय करेंगे। इसमें मंडल के सभी जिलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल व जिलाध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि बैठक में सहारनपुर तिराहा से कंडेला बाईपास तक पानीपत-खटीमा हाईवे के चौड़ीकरण का मुद्दा भी रखा जाएगा। इसके साथ ही उद्यमी प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें