फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठगी के पीड़ित को 1.72 लाख रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्परता और तकनीकी दक्षता से ठगी का शिकार हुए एक परिवार को बड़ी राहत दिलाई है। ठगों द्वारा खाते से उड़ाई गई रकम में से 1,72,130 रुपये पीड़ित को वापस करा दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ग्राम चौसाना निवासी नदीम के भाई का मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर्ड था। मोबाइल नंबर बंद होने का फायदा उठाकर किसी अज्ञात शातिर ने उस नंबर को हासिल कर लिया और उसी पर यूपीआई सक्रिय कर खाते से 3,03,567 रुपये उड़ा लिए। मामले की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज हुई। अब तक की कार्यवाही में 1.72 लाख रुपये की रकम पीड़ित को वापस कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

रकम लौटने के बाद पीड़ित नदीम ने पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम टीम का आभार जताते हुए कहा कि यह राहत उसके लिए बहुत बड़ी मदद साबित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें