फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग के सम्मेलन

विज्ञापन
शामली दिल्ली रोड स्थित लधु उद्योग भारती की मेरठ संभाग के सम्मेलन में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रद - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग के सम्मेलन में बिजली, जीएसटी व्यापारकर, प्रदूषण, एनजीटी लघु उद्योगों की समस्याओं को उठाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में गुजरात से आए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने कहा कि गैर भाजपा सरकारों में लघु उद्योगों को महत्व न दिए जाने से जीडीपी दर लुढ़क गई। केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकार में लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर आत्म निर्भर भारत बनाने का काम किया गया है। आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए नौकरी मांगने नही नौकरी देने के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड सिटी ग्रीन होटल में लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग के सम्मेलन का लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू, जिलाध्यक्ष अंकित गोयल समेत अन्य अतिथियों ने भारत माता और भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। बनत के देवी उमराकौर के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग ने कहा कि लघु उद्योग भारती देश के 450 जिलों में 40 हजार सदस्य काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि 5 एकड़ से लेकर 50 एकड़ तक भूमि उपलब्ध कराने पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की सरकार की योजना है। लघु उद्योग भारती द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार से मिलकर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। प्रदूषण से संबंधी समस्याओं को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह से मिलकर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रदेश के अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने स्वीकार किया है कि उद्यमियों के सामने बिजली, सड़कें प्रदूषण, उद्योगों को नीलाम करने जैसी समस्याएं आ रही हैं। उद्यमियों की समस्याओं से मंत्रियों को अवगत कराया जाएगा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि लघु उद्योग भारती केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू करके आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम में सांसद प्रदीप चौधरी, उत्तराखंड देेेहरादून के सांसद नरेश बंसल, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व विधायक कंवरपाल माजरा नकुड़, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, लघुउद्योग भारती के मेरठ संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, सहारनपुर के अनुपम कुमार संभाग के महामंत्री राजकुमार शर्मा ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें