फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली कटौती से उद्यमी परेशान, जिलाधिकारी से करेंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश में फाल्ट से घंटों ठप रही औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति, उत्पादन प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी लगातार बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। बुधवार को हुई बारिश ने एक बार फिर समस्या को उजागर कर दिया। बृहस्पतिवार को भी औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। कई घंटों तक बिजली गुल रहने से उत्पादन कार्य पूरी तरह रुक गया।

उद्यमियों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हल्की बारिश या मामूली आंधी आते ही बिजली विभाग आपूर्ति बंद कर देता है। ऐसे में न केवल उनका उत्पादन प्रभावित होता है, बल्कि समय पर ऑर्डर पूरा न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उद्यमियों का कहना है कि फैक्टरियों में बिजली सबसे अहम जरूरत है। मशीनें और इकाइयां बिना बिजली के ठप पड़ जातीं हैं, जिससे मजदूरों की रोज़ी-रोटी पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

उद्यमी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी फैक्टरी में कई घंटों तक काम बंद रहा। मजदूर खाली बैठे रहे और तैयार हो रहे उत्पाद की सप्लाई रुक गई। शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। इसी तरह उद्यमी अंकित गोयल ने कहा कि हर बार बारिश होते ही बिजली गुल कर दी जाती है, जबकि उद्योग क्षेत्र को लगातार और सुचारू बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर औपचारिक शिकायत करेगा।
विज्ञापन

उधर, अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर फाल्ट से आपूर्ति बाधित हुई थी। तकनीकी टीमों ने तत्काल फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग की ओर से प्रयास रहेगा कि उद्योग क्षेत्र को सुचारु बिजली आपूर्ति मिले और उद्यमियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें