फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक, शहर के गणमान्यों ने दी परिवार को सांत्वना

विज्ञापन
शामली पंजाबी कालोनी में मृतक अजय पाठक के आवास पर पहुचे विधायक तेजेन्द्र र्निवाल व गणमान्य लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पूरा शहर पाठक परिवार के साथ खड़ा है : विधायक
विज्ञापन

शामली। अजय पाठक और उनके परिजनों की अस्थियां विसर्जित कर हरिद्वार से लौटे पाठक परिवार को सांत्वना देने के लिए रात को शामली विधायक समेत शहर के गण्यमान्य लोग पहुंचे। सबने परिवार की हिम्मत बंधाते हुए कहा कि पूरा शहर उनके साथ है।
शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल रात को अजय पाठक के घर पहुंचे। परिजनों से कहा कि वह चिंता नहीं करे। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है और उससे गहनता से पूछताछ कर हर बिंदुओं पर बात होगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार रात को उनकी एसपी से बात हुई है। इस केस को एफटीसी कोर्ट में भेजने के लिए भी उनकी मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है। व्यापारी नेता सुनील टम्मी, भाजपा नेता विपिन कौशिक, उद्यमी वेदप्रकाश आर्य, विहिप के विवेक प्रेमी ,पूरण सिंह ,प्रदीप कौशिक आदि ने भी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आएंगे भाजपा प्रदेश महामंत्री
शामली। भाजपा के नगर जिला महामंत्री राजन बत्रा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार पाठक ने इस घटना के बारे में जानकारी ली है और दुख जताया है। शनिवार दोपहर में एक से दो बजे के बीच में वे पाठक परिवार को सांत्वना देने पहुंचेंगे।

शामली पंजाबी कालोनी में मृतक अजय पाठक के बडे भाई दिनेश पाठक से वार्ता करते विधायक तेजेन्द्र निर्?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें