फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के ऐतिहासिक मीठा कुआं की सरकारी संपत्ति की दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की तरफ से नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुशयदा के पति हाजी राव जमशेद सहित पांच लोग नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बे के टंकी चौक पर स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था से जुड़े मीठा कुआं को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। यह कुआं सरकारी रिकॉर्ड में सार्वजनिक संपत्ति दर्ज है। साथ ही लोगों की धार्मिक आस्था और सामाजिक स्मृतियों से भी जुड़ा रहा है। नगर पंचायत द्वारा राजस्व टीम से सरकारी भूमि का बोर्ड लगाते हुए 25 दिसंबर को उक्त भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि बुधवार देर शाम कुछ लोगों ने सरकारी बोर्ड को ध्वस्त कर चहारदीवारी को तोड़ दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा की तरफ से थाने में नगर पंचायत अध्यक्षा के पति हाजी राव जमशेद व इनके परिवार के सलीम, जुनैद, रिजवान, शकील व कुछ अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें