12 को सभी मंडलों में होगा प्रबुद्ध सम्मेलन
शामली। भाजपा नगर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि शामली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नीरज शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह सितंबर से प्रत्येक बूथ पर वोट बनने का कार्य शुरू हो चुका है। 12 सितंबर को प्रदेश के सभी मंडलों में प्रबुद्ध सम्मेलन और 25 सितंबर को सभी मंडलों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन होना है।
बुधवार को सेंट आरसी स्कूल में हुई बैठक में नीरज शर्मा ने बताया कि जिले और मंडल के सभी पदाधिकारियों और सेक्टर संयोजकों तथा प्रभारियों से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मीनू संगल ने की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंगल, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम, संगीता जिंदल, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, नगर उपाध्यक्ष उमेश सिंघल, रामनिवास सैनी, सतीश धीमान, नगर कोषाध्यक्ष संजय बंसल, नगर मंत्री ब्रजमोहन शर्मा, नीतू वत्स, मनोज रूहेला, मीडिया प्रभारी नितिन वत्स, राजन बत्रा, मनोज शर्मा, हरिओम पाठक, अंकित गोयल, राहुल जैन, मोहित जैन, सेक्टर संयोजक अरविंद खटीक, अजय आर्य, राकेश जांगिड़, नसीम भूरा, ऋषि पाल सैनी, हेमंत सिंघल, संजीव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र निर्वाल और मनीष भटनागर ने किया ।