फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, केंद्रों से मायूस लौटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरी पाली में थी इंटर की परीक्षा
विज्ञापन

- 39 केंद्रों पर 10715 विद्यार्थी थे पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड में इंटर की दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द होने पर परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों को मायूस लौटना पड़ा। जिले में अंग्रेजी की परीक्षा सभी 39 केंद्रों पर थी और इसमें 10715 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में बुधवार को दूसरी पाली में सभी 39 केंद्रों पर दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले प्रशासन व शिक्षा विभाग को शासन स्तर से सूचना मिली कि बलिया जिले में अंग्रेजी विषय नया एवं पुराना पाठ्यक्रम का प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका के चलते शामली समेत 24 जनपदों में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। तत्काल यह सूचना जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर भेजी गई। इसके बाद केंद्रों पर परीक्षा देने धूप में पहुंचे विद्यार्थियों को केंद्र के बाहर से परीक्षा रद्द होना बताकर लौटा दिया गया। परीक्षा रद्द होने की सूचना पर विद्यार्थियों में मायूसी देखी गई।
विज्ञापन

उधर, कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में इंटर अंग्रेजी के 98 और एसएन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 313 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी। पब्लिक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आई खुरगान निवासी पूजा और भूरा निवासी नगमा ने बताया कि उन्होंने पेपर की अच्छी तैयारी कर रखी थी। परीक्षा रद्द होने के कारण उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। उधर, बाबरी के लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज में भी परीक्षार्थी कॉलेज पहुंचे। केंद्र व्यवस्थापक पवन कुमार त्यागी ने बताया कि परीक्षा स्थगित होने की वजह से परीक्षार्थियों को वापस भेज दिया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे से पहले ही शासन स्तर से दूसरी पाली में इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द होने की सूचना मिल गई थी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा रद्द होने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि समय से सूचना मिलने के कारण किसी भी केंद्र पर अंग्रेजी का प्रश्नपत्र नहीं खुला है। यह परीक्षा सभी 39 केंद्रों पर होनी थी और इसमें 10715 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
परीक्षा रद्द होने पर कुछ छात्रों ने मचाया हुड़दंग
शामली। अंग्रेजी की परीक्षा रद्द होने की सूचना पर बाइक सवार कुछ छात्रों ने मिल रोड पर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने तीन बाइकों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। बाद में चेतावनी देकर उनकी बाइक वापस कर दी गई।
पहली पाली में 322 ने दी वाणिज्य की परीक्षा
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बुधवार को पहली पाली में 16 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 339 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 322 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 17 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
अंग्रेजी की परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी, अचानक रद्द होने से लगा झटका
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दूसरी पाली में यूपी बोर्ड की इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द होने पर छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्होंने अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की अच्छी तैयारी की थी, लेकिन अचानक रद्द होने से मन दुखी हुआ और उन्हें झटका सा लगा है। अब उन्हें फिर से तैयारी करनी पड़ेगी।
हिंदू कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से लौट रही छात्रा स्वाति ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अन्य विषयों के मुकाबले थोड़ा कठिन रहता है, इसलिए उसने खूब अच्छी तैयारी कर परीक्षा देने पहुंची थी, लेकिन केंद्र पर पहुंचते ही उसे बताया गया कि परीक्षा रद्द हो गई तो उसे अचानक झटका सा लगा। तनिष्का ने बताया कि देर रात तक और फिर सुबह से दोपहर तक पढ़कर अंग्रेजी विषय की परीक्षा की तैयारी की थी। अब परीक्षा देने पहुंची तो कालेज के स्टाफ ने गेट पर ही बताया कि परीक्षा रद्द हो गई। परीक्षा रद्द होने पर मायूस हूं। अब दोबारा से फिर से परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
निशा ने बताया कि दोपहर में तेज धूप में वह परीक्षा देने केंद्र पर पहुंची। केंद्र के बाहर से ही बाद अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द होने की सूचना मिली तो मन दुखी हुआ। अब दोबारा से परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वंशिका ने कहा कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र पहले ही कठिन आने की संभावना बनी रहती है। परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी, लेकिन अब अचानक रद्द हो गई तो इससे मायूसी मिली। तान्या ने कहा कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अन्य विषयों के मुकाबले कठिन रहता है, इसे लेकर पहले से तैयारी कर रही थी। जब परीक्षा का समय आया, उससे पहले ही रद्द होने का पता चला। अब फिर से इस विषय की परीक्षा की तैयारी की जाएगी। अब पता नहीं कैसा प्रश्नपत्र आएगा।

शामली में मिल रोड पर परीक्षा रद्द होने के बाद हुड़दंग करते छात्र।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें