फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने राजस्व कार्यों का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों पर कार्रवाई न होने से बढ़ा आक्रोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी राजस्व कार्यों का बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार और ललित कुमार ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को न तो समय पर मानदेय दिया जा रहा है और न ही पीएफ से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक राजस्व कार्यों से बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें