फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एपीके फाइल भेजकर डॉक्टर से ठगी का प्रयास

Fri, 30 Jan 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के दिल्ली रोड निवासी निजी चिकित्सक इसरार ने बताया कि 27 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से डॉट एपीके फाइल भेजी गई। साथ ही संदेश में लिखा गया कि 10 फरवरी को परिवार में शादी है और फाइल डाउनलोड कर देखने को कहा गया। संदेश में पारिवारिक संबंध दर्शाकर भरोसा जीतने की कोशिश की गई, जिससे चिकित्सक फाइल डाउनलोड करें। डॉक्टर को संदेश संदिग्ध प्रतीत हुआ। साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए उन्होंने फाइल को डाउनलोड नहीं किया और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि यदि डॉक्टर फाइल डाउनलोड कर लेते, तो मोबाइल हैक होने के साथ-साथ बैंक खातों से रुपये निकलने की संभावना भी थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में पीड़ित तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें