शामली। 36 सूत्रीय मांगों को लेकर नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन शामली शाखा के आह्वान पर रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार को स्टेशन पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे यूनियन शामली शाखा के अध्यक्ष केपी मलिक के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने शामली रेलवे स्टेशन पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
मलिक ने रेलवे में एफडीआई का विरोध करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों के माता-पिता को मेडिकल सुविधा नहीं दी जा रही है।
रेलवे कर्मचारियों के माता-पिता को मेडिकल सुविधाएं दिए जाने की मांग की है। उन्होंने 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता वेतन बैंड में मर्ज किए जाने, बोनस की सीलिंग को समाप्त किए जाने, रेलवे में खाली पदों को भरवाने, नई पेंशन योजना को समाप्त किए जाने पुरानी पेंशन योजना को लागू किए जाने सहित कई मांगों को पूरी करने की बात कही।
मौके पर रमेश कपूर, सुनील शर्मा, सरोज देवी, बिजेंद्र, आदेश कुमार, महावीर सिंह, कर्णसिंह, राजवीर, अजब सिंह, अजय, सुबोध कुमार, सुधीर कुमार, धर्मवीर सिंह, रवि कुमार, प्रदीप, विकास कुमार, शराफत अली, सुरेश, हरिनाथ, अयोध्या प्रसाद मौजूद रहे।