फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से जिले की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आंधी और बारिश से जिले में 92 बिजलीघरों से शहरी क्षेत्रों के साथ 240 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। आंधी से 125 से ज्यादा खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कैराना क्षेत्र के यमुना खादर के हैदरपुर, तितरवाड़ा समेत तीन बिजली घरों से जुड़े गांवों की की बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम तक भी चालू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे आंधी और बारिश आने से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 92 बिजलीघरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहरी क्षेत्रों में शामली, कैराना, कांधला, झिंझाना, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता, जलालाबाद में जगह-जगह खंभे और तार टूटने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। नगर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुक्रवार को दोपहर तक चालू हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर में दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
कैराना क्षेत्र के 21 बिजलीघरों में 18 की आपूर्ति शुक्रवार की शाम पांच बजे तक बहाल हुई जबकि तीन बिजली घरों की आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हुई। जिले में चार विद्युत वितरण खंड में आंधी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान जिले के कैराना, कांधला और झिंझाना क्षेत्रों में बिजली खंभे और तार टूटने से हुआ है। चतुर्थ खंड में 70 खंभे, द्धितीय खंड में 44 और प्रथम खंड मे चार खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि शामली, कांधला समेत शहरी क्षेत्रों में रात्रि करीब साढ़े 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। शुक्रवार को सुबह शहरी क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

चतुर्थ खंड के अधिशासी अभियंता से बताया कि उनके खंड में 70 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। 21 बिजलीघरों में 18 की शुक्रवार शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। हैदरपुर, तितरवाड़ा समेत तीन बिजलीघरों की आपूर्ति देेर शाम तक बहाल नहीं हो पाई। पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि आंधी और बारिश के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त बिजली खंभों और तारों को उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें