फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। कंडेला स्थित बिजली घर पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते ग्रामीणों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। पशुओं का चारा काटने और खेतों में पानी चलाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:00 बजे कंडेला, हिंग्गो खेड़ी, शेखुपुरा, जगनपुर, ऐरटी आदि कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम 7:00 बजे तक भी गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा सकी। हिंग्गोखेड़ी के प्रधान अमित चौहान और कंडेला के पूर्व प्रधान रामवीर ने बताया कि गांव की विद्युत आपूर्ति सुबह करीब 9:00 बजे बंद हो गई। शाम 6:00 बजे 2 मिनट के लिए बिजली आई थी, लेकिन उसके बाद फिर चली गई। विद्युत विभाग से अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश ने बताया कि कंडेला स्थित बिजलीघर पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। अन्य ट्रांसफार्मरों से लाइन जोड़कर विद्युत सप्लाई दी जाएगी। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें