फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली की आंखमिचौली से लोगों ने जागकर बिताई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में भीषण गर्मी में बिजली कटौती, ट्रिपिंग, फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। शनिवार रात को शहर के मोहल्ला रेलपार, गुरुद्वारा क्षेत्र, पंजाबी काॅलोनी, कांबोज काॅलोनी व जाट काॅलोनी आदि स्थानों पर रात में चार-पांच बार ट्रिपिंग हुई। मोहल्ला हलवाई हट्टा, धर्मपुरा, पत्थराें वाली, गुजरातियान आदि में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इन्हीं मोहल्लों में बिजली बाधित होने से पेयजल की समस्या बनी रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग नींद भी नहीं ले सके। वे गर्मी से जूझते हुए रात जागकर बिताने को मजबूर रहे। शहर के अलावा कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में कई-कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कई स्थानों पर पेयजल की समस्या बनी रही। शहर में शनिवार रात से लेकर रविवार को दिन में भी बिजली की बार-बार ट्रिपिंग होती रही। रेलपार, दयानंद नगर, बड़ा बाजार, माजरा समेत कई इलाकों में लोग बिजली के बार-बार कट से परेशान रहे। मोहल्ला हलवाई हट्टा, धर्मपुरा, पत्थराें वाली, गुजरातियान आदि में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। रेलपार निवासी जयभगवान ने बताया कि एक तरफ से भीषण गर्मी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ बिजली के बार-बार जाने से परेशानी हो रही है। रिंकी तोमर, सरिता देवी व नितिन शर्मा ने बताया कि बिजली बाधित होने के साथ पेयजल की भी समस्या हो रही है। जब बिजली होती है, तभी पानी आता है। विद्युत निगम के एसडीओ विनीत कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति कहीं भी बाधित न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विद्युत टीम 24 घंटे पूरी तरह सतर्क है। कहीं भी फाल्ट होने की सूचना मिलती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है।
कैराना में ट्रांसफार्मर में फाल्ट से आपूर्ति रही बाधित
कैराना। कस्बे व क्षेत्र में तेज गर्मी और ओवरलोड के कारण बार-बार विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित रही। रविवार सुबह सात बजे से मोहल्ला गुंबद में एक फेस की सप्लाई बंद होने के कारण बार-बार लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। मोहल्ला पट्टो वाला की विद्युत सप्लाई करीब चार घंटे तक बंद रही। मोहल्ला रेता वाला और टीचर कॉलोनी में भी विद्युत सप्लाई बार-बार बंद होने से लोग परेशान रहे। मोहल्ला रेता वाला निवासी शादाब बागवां ने बताया कि पिछले तीन दिन से विद्युत सप्लाई की हालत बहुत खराब चल रही है। बार-बार बिजली जा रही। इनवर्टर भी फेल हो गए हैं। मोहम्मद कामिल ने बताया कि मोहल्ले में बिजली बहुत कम आ रही है। बिजली सप्लाई नहीं आने के कारण तेज गर्मी में बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

11 हजार की केवीए लाइन में फाल्ट से गांवों में आपूर्ति बाधित
चौसाना। क्षेत्र के भड़ी मुस्तफाबाद की 11 हजार केवीए लाइन में रविवार तड़के करीब तीन बजे फाल्ट आ गया, जिसके चलते शामली-शामला से आने वाली 33 हजार केवीए लाइन भी प्रभावित होने से चौसाना क्षेत्र के 12 से ज्यादा गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब पांच बजे फाल्ट ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हुई लेकिन निर्धारित रोस्टर के अनुसार सुबह पांच बजे फिर बिजली बंद कर दी गई। इसके बाद सुबह नौ बजे दोबारा आपूर्ति शुरू की गई। दोपहर में ओवरलोडिंग के कारण 33 हजार केवीए लाइन बार-बार ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ा। कम वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल सके। विद्युत निगम के अवर अभियंता आजम अकबर ने बताया कि भड़ी मुस्तफाबाद की 11 हजार केवीए लाइन में तकनीकी फॉल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। सुबह फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। दोपहर में बढ़े लोड के कारण कुछ समय ट्रिपिंग की समस्या भी रही। तकनीकी टीम लगातार निगरानी कर रही है और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
थानाभवन में तीन मोहल्लों में 13 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
थानाभवन। कस्बे में भीषण गर्मी व उमस के बीच 13 घंटे तक तीन मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार रात 11 बजे नई घास मंडी में लगे ट्रांसफार्मर के तारों में आग लगने से मोहल्ला रोगन ग्रान, दीन दयाल मार्केट व नई घास मंडी की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई पूरी रात लोगों ने जागकर काटी। रविवार दोपहर 12 बजे विद्युत आपूर्ति चालू हुई। अन्य मोहल्लों में भी बार-बार लंबे कट लगने से लोग गर्मी से जूझते रहे। सुबह नगर पंचायत की पेयजल सप्लाई व्यवस्था भी चरमराई रही। कुछ मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचा। एसडीओ विकास कुमार ने बताया बढ़ते लोड के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों व विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से समस्या बनी है। फाल्ट को ठीक करने में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें