फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गेमिंग एप के जाल में फंस रहे बच्चे, खाली हो रहे खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोबाइल गेमिंग का बढ़ता क्रेज अब बच्चों के भविष्य और परिवारों की जमा-पूंजी दोनों के लिए खतरा बनता जा रहा है। जिले में साइबर ठग ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

गेम में इनाम, डायमंड, कॉइन और नए लेवल का लालच देकर बच्चों से बैंक खातों और ओटीपी की जानकारी हासिल की जा रही है। इसके बाद अभिभावकों के खातों से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक निकाल लिए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में ऐसे छह मामले पुलिस के पास पहुंच चुके हैं।
n मन कक्ष में बढ़ रहे गेमिंग एडिक्शन के मामले : मन कक्ष के प्रभारी और एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि बच्चों और किशोरों में गेमिंग की लत तेजी से बढ़ रही है। कई बच्चे घंटों मोबाइल पर गेम खेलते हैं। जब उन्हें रोका जाता है तो वे गुस्सा, चिड़चिड़ापन और आक्रामक व्यवहार दिखाने लगते हैं। उन्होंने बताया कि हर सप्ताह औसतन नौ बच्चे मन कक्ष में पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मामलों में मोबाइल और गेमिंग की लत प्रमुख कारण बनकर सामने आ रही है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को खेलकूद, पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें