शामली। खेड़ीकरमू बिजलीघर पर मंगलवार को पोल टूटने की घटना के कारण जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक शट डाउन की सूचना दी थी। हालांकि, बिजली लगभग 9 घंटे तक बंद रही।
स्थानीय निवासी निशिकांत ने बताया कि शट डाउन की कम अवधि की सूचना मिलने के बावजूद घंटों बिजली गुल रहने के कारण घरों में पानी की सप्लाई रुक गई। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह कहा कि खंभा टूटने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। संवाद