फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने 15 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
कैराना में विद्युत टीम द्वारा बिजली चोरों के उतारे गए केबिल और मौजूद टीम सदस्य। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम ने 15 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

कैराना। विद्युत विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 15 घरों में विद्युत चोरी पकड़ी। इसके अलावा विद्युत का बकाया बिल जमा न करने वाले 55 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 2.60 लाख रुपये बकाया जमा किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीओ ओम प्रकाश बेदी के नेतृत्व में हाई लाइन लॉस फीडर खुरगान के गांव मोहम्मदपुर राई में विद्युत विभाग की टीम ने पीएसी के जवानों के साथ बिजली चोरों व बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने करीब 210 उपभोक्ताओं के घरों पर जाकर चेकिंग की। जिनमें से 15 घरों में विद्युत चोरी होती मिली। वीडियोग्राफी कराने के बाद बिजली चोरों के खिलाफ धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा विद्युत का बकाया बिल जमा न करने वाले 55 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। साथ ही 2.60 लाख रुपये बकाया बिल जमा किया गया। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरों व बकायेदारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान अवर अभियंता राहुल कुमार, रवि कुमार वर्मा, सुजीत कुमार, कय्यूम, मोहम्मद सैफी, कंवर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें